फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफजलगढ़::सड़कों पर उमड़ने लगी भगवान आशुतोष के भक्तों की भीड़

Sun, 12 Feb 2023 11:29 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- भोलेनाथ का जयकारा लगाते हुए आगे बढ़ रहे कांवड़ियों के जत्थे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर/अफजलगढ़। भगवान महाकाल के महापर्व शिवरात्रि के अब कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। ऐसे में भगवान आशुतोष के भक्तों की भीड़ सड़कों पर उमड़ने लगी है। भोलेनाथ के जयकारों की गूंज से कांवड़ यात्रा का माहौल शिवमय हो चला है। बोल बम, बम-बम आदि जयकारों के साथ कांवड़ियां भक्ति के मार्ग पर कदम बढ़ाते हुए चल रहे हैं।
रविवार को कांवड़ियों के जत्थों के गुजरने का सिलसिला जारी रहा। हालांकि अभी सुदूर जिलों के कांवड़िए अपनी मंजिल यानि शिवालय की तरफ बढ़ते दिखाई दिए। भूतपुरी जसपुर मार्ग में कई स्थानों पर कांवड़ियों की सेवा मे शिविर लगाए गए है। यात्रा में काफी संख्या में महिलाएं भक्त भी कांवड़ लाते देखी जा रही है।
विज्ञापन

रविवार को पीलीभीत के गांव रमनगरा के करीब 200 शिवभक्तों का जत्था भूतपुरी से गुजरा। जत्थे के महंत रवि ने बताया कि 7 फरवरी को कांवड़ लाने के लिए वह पीलीभीत से हरिद्वार के लिए रवाना हुए थे। शिवभक्त 10 फरवरी को कांवड़ में जल भर कर अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए। बताया कि 18 फरवरी को अपने गांव पहुंच कर प्राचीन शिवमंदिर पर जलाभिषेक करेंगें। इस मौके पर महंत रवि, आनंद, निरंजन वैध तथा विपलक आदि शिवभक्त रहे।

सुरक्षा इंतजामों का जायजा लेने को सड़क पर उतरे अफसर
नगीना। भोले के भक्तों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने नगर के मुख्य मार्गों पर ई रिक्शा व चौपहिया वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी है। अपर पुलिस अधीक्षक देहात राम अर्ज ने भी रविवार को कांवड़ मार्गों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

हरिद्वार से पवित्र गंगा जल लेकर नगीना पहुंचने वाले भोले के भक्तों के जयकारों से नगर का वातावरण शिवमय हो गया है। कांवडिए पूरे जत्थे के साथ नगीना के पहाड़ी दरवाजा से नगर के मुख्य मार्गो में होते हुए बिश्नोई सराय से धामपुर की तरफ रवाना हो रहे हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग से बचने के लिए भोले के भक्त इस मार्ग का इस्तेमाल करते हैं। रविवार की दोपहर पुलिस अधीक्षक देहात राम अर्ज ने पुलिस क्षेत्राधिकारी संग्राम सिंह व थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र वशिष्ठ के साथ नगर के प्रमुख मार्गों का निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। नगीना के बड़ा मंदिर श्री मुक्तेश्वर नाथ प्रांगण तथा रामलीला बाग स्थित देवी के मंदिर में भोले के भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें