फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: बिजनौर - जीव विज्ञान के पेपर में चित्रों पर मिलेंगे अंक

Sun, 12 Feb 2023 11:29 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- बदले हुए पैटर्न पर होगी परीक्षा, जीव विज्ञान में भी आ सकते हैं शत-प्रतिशत अंक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। बोर्ड परीक्षा में एक-एक अंक बटोरना महत्वपूर्ण होता है। यूं तो सभी विषयों की अच्छी तरह तैयारी की जाती है, लेकिन यदि जीव विज्ञान की परीक्षा में चित्र बना दिए जाएं तो अंकों की बरसात होगी।
राजकीय बालिका इंटर काॅलेज बिजनौर में जीव विज्ञान विषय की प्रवक्ता स्वाति यादव के अनुसार इंटर जीव विज्ञान का पेपर 70 नंबर का है। पेपर का पैटर्न बदला तो विद्यार्थियों के जीव विज्ञान विषय में झोली भरकर अंक आ रहे हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए कुछ बातों को ध्यान में रखकर तैयारी करनी है। महत्वपूर्ण पाठों पर अधिक ध्यान केंद्रित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेपर में बहुविकल्पीय, अति लघु उत्तरीय, लघु उत्तरीय तथा विस्तृत उत्तरीय प्रश्न आते हैं। चार बहु विकल्पीय सवाल एक-एक नंबर के, पांच अति लघु उत्तरीय सवाल एक-एक नंबर के, पांच लघु उत्तरीय प्रश्न दो-दो नंबर के, चार लघु प्रश्न दो-दो नंबर के, चार लघु प्रश्न तीन-तीन नंबर के, चार लघु प्रश्न चार-चार नंबर के, तीन विस्तृत उत्तरीय प्रश्न प्रत्येक पांच-पांच नंबर के आते हैं।
अधिक नंबर लाने में सहायक बिंदू
- बोर्ड के मॉडल पेपर देखें, इससे पेपर के पैटर्न की जानकारी होगी।
- चित्र व फ्लो चार्ट का प्रयोग करें।
- सवालों के नंबर के लिहाज से फ्लो चार्ट तैयार करें।
- स्पष्ट व स्वच्छ चित्र बनाए। चित्र के हर भाग को प्रदर्शित करें।
- पेपर में सवाल की संख्या अधिक होती है। इसलिए पिछले सालों के पेपर को हल करके समय सीमा सुनिश्चित करें।
- परीक्षा तक चित्रों की रोजाना अभ्यास करें।
- सवालों के अंकों के अनुसार तैयारी करें। अधिक नंबर वाले सवाल पर पहले फोकस करें।
- जो सवाल अभी तक नहीं पढ़े हैं उन पर समय बर्बाद नहीं करें।
- चित्र बनाकर अपने शिक्षक से जांच करा लें। कमी दूर कर लें।
- पेपर को ध्यान से पढ़कर हल करना। इसके लिए पिछले सालों के पेपर से अभ्यास करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें