फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश होने से गंगा नदी का जलस्तर बढ़ा, तटबंधों की बल्लियां डूबी

विज्ञापन
नांगलसोती के गौसपुर में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ा देख चिंतित बैठे ग्रामीण। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
नजीबाबाद। गांव गौसपुर में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से गांव पर फिर कटान का खतरा मंडराने लगा है। नदी का जलस्तर बढ़ने से तटबंध और तटबंधों की बल्लियां भी डूब गई हैं। तटबंधों के ऊपर से नदी का पानी गुजरता देख ग्रामीण चिंतित है।
विज्ञापन

पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश होने से नांगलसोती के गांव गौसपुर में बृहस्पतिवार को गंगा नदी का जलस्तर फिर से बढ़ गया। गंगा नदी का जलस्तर इतना बढ़ा कि कटान क्षेत्र में बने अस्थायी तटबंध और उसकी बल्लियां भी पानी में डूब गईं। गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से गांव की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है।
ग्रामीण भूपेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान राजेश सिंह, नरेश कुमार, पीतम सिंह, विपिन, अवनीश का कहना है कि गंगा नदी पिछले एक दशक से गौसपुर में कटान कर रही है। सिंचाई विभाग की ओर से गांव में कटान रोकने के लिए 19 अस्थायी तटबंध बनाए गए हैं, लेकिन पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश होने से गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। नदी का जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो गांव की ओर कटान होना निश्चित है। ग्रामीणों ने शासन से कटान क्षेत्र में जल्द से जल्द स्थायी तटबंध बनाने में मांग की है।
विज्ञापन

फिर बढ़ा साढ़े तीन फीट पानी
नजीबाबाद। गौसपुर के कटान क्षेत्र में डेढ़ सप्ताह में तीसरी बार नदी का जलस्तर तटबंधों से करीब साढ़े तीन फीट बढ़ा है। ग्रामीणों का कहना है कि तटबंधों से उसकी बल्लियों की ऊंचाई करीब साढ़े तीन फीट है। नदी का पानी तटबंधों की बल्लियों के ऊपर से गुजर रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि दो सप्ताह पूर्व नदी का जलस्तर तटबंधों से नीचे था, लेकिन वर्तमान में नदी का पानी तटबंधों की बल्लियों के ऊपर से गुजर रहा है, जिससे ग्रामीण चिंतित हैं।
वर्जन ....
गंगा नदी का जलस्तर बढ़ा है। अस्थायी तटबंध बनने से गांव किनारे कटान नहीं हो रहा है। यदि कटान होता है तो कटान क्षेत्र में और भी अस्थायी तटबंध बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

- मनोज कुमार, जेई, सिंचाई विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें