फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवमल के ब्लॉक प्रमुख उप चुनाव की तैयारी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
देवमल के ब्लॉक प्रमुख उप चुनाव की तैयारी शुरू
विज्ञापन

बिजनौर। मोहम्मदपुर देवमल ब्लॉक प्रमुख के लिए होने वाले उप निर्वाचन की प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। जिला निर्वाचन कार्यालय के मुताबिक उप चुनाव 19 फरवरी को होना है। इसके लिए निरक्षरता, दृष्टिबाधिता या अन्य अशक्तता के कारण मत पत्र पढ़ने में अन्य रूप से अशक्ता के कारण संबंधित वोटर को मतदान कक्ष तक एक साथी ले जाने की अनुमति दी जाएगी। इसके लिए आवेदनकर्ता को मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा जारी मेडिकल प्रमाण पत्र के साथ अपना आवेदन जमा कराना होगा।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी रमाकांत पांडेय के अनुसार मोहम्मदपुर देवमल ब्लॉक प्रमुख के लिए उप निर्वाचन 19 फरवरी को सुबह 11 से तीन बजे तक कराया जाएगा। कोई सदस्य निरक्षरता, दृष्टि बाधित या अन्य अशक्तता के कारण मतपत्र को पढ़ सकने में या उस पर अपना मत अभिलिखित कर सकने में असमर्थ होने के कारण सहायक या साथी की मांग करता है तो उसे मतदान प्रारंभ होने के कम से कम 48 घंटे पहले संबंधित सहायक निर्वाचन अधिकारी को लिखित आवेदन पत्र देना होगा। दृष्टिबाधा या अन्य अशक्तता के कारण सहायक ले जाने की अनुमति प्राप्त करने के लिए आवेदनकर्ता अपना आवेदन मेडिकल सर्टिफिकेट के साथ प्रस्तुत करेंगे जिनका परीक्षण मुख्य चिकित्सा अधिकारी से कराकर संबंधित को सहायक उपलब्ध कराएं जाएंगे। बीमारी अथवा अस्वस्थता के आधार पर सहायक नहीं दिया जाएगा। क्षेत्र पंचायत प्रमुख के निर्वाचन में मतदाताओं को मतपत्र पर अधिमान अंतर्राष्ट्रीय अंकों में, मतदान के लिए उपलब्ध कराए जाने वाले बैगनी रंग के स्कैच पैन से ही अंकित करना अनिवार्य है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें