फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: क्षेत्र पंचायत की बैठक में 1.78 करोड़ रुपये के विकास कार्यों पर लगी मुहर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नूरपुर। खंड विकास कार्यालय परिसर में स्थित शहीद रिक्खी सिंह परवीन सिंह सभागार में क्षेत्र पंचायत की बैठक आयोजित की गई। इसमें क्षेत्र के विकास के लिए करीब एक करोड़ 78 लाख रुपये के प्रस्ताव पास किए गए।



खंड विकास अधिकारी सर्वेश कुमार ने बताया कि गत वित्तीय वर्ष में क्षेत्र में ढ़ाई करोड़ रुपये की लागत से 45 विकास कार्य पूर्ण किए गए हैं। सहायक विकास अधिकारी कृषि आशीष कुमार ने कृषि संबंधित जानकारी दी। सहायक विकास अधिकारी पंचायत अजीत कुमार ने पंचायत संबंधित जानकारी विस्तार से बताई। ब्लॉक प्रमुख आकांक्षा चौहान ने बताया कि भाजपा सरकार ने पंचायत प्रतिनिधियों की आकस्मिक दुर्घटना होने पर जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लाॅक प्रमुख व ग्राम प्रधान के लिए दस लाख रुपये, जिला पंचायत सदस्य पांच लाख रुपये, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए तीन लाख, ग्राम पंचायत सदस्य के लिए दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में क्षेत्र के विकास के लिए करीब एक करोड़ 78 लाख रुपये के प्रस्ताव पास किए गए। यह विकास कार्य वित्त वर्ष 2023-24 में पूर्ण कराए जाएंगे। बैठक में 73 ग्राम प्रधान व 94 क्षेत्र पंचायत सदस्य समस्त सहायक विकास अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग, सहकारिता विभाग, लघु सिंचाई विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें