फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: वरिष्ठ, कनिष्ठ सदस्य और उपाध्यक्ष पदों पर हुआ निर्विरोध निर्वाचन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धामपुर। बार एसोसिएशन धामपुर की कार्यकारिणी के चुनाव में वरिष्ठ, कनिष्ठ सदस्य और उपाध्यक्ष पदों के लिए निर्विरोध चयन हो गया है। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन गजेंद्र सिंह ने बताया कि विभिन्न पदों को लेकर एक फरवरी को तहसील में मतदान होगा। इसी दिन मतगणना के बाद परिणाम की घोषणा होगी।
अध्यक्ष पद के लिए भीम सिंह, विनोद कुमार, सचिव पद के लिए कुलदीप कुमार चौहान व विनोद कुमार, सह सचिव प्रकाशन के लिए मुनेश कुमार व शादान सईद, सह सचिव लाइब्रेरी पद के लिए योगेश कुमार व विपिन कुमार चौहान, सह सचिव प्रशासन के लिए आलोक कुमार चौहान व सुभाष चंद्र, कोषाध्यक्ष पद के लिए अरविंद कुमार व प्रसून सिसौदिया आमने सामने है। इनमें कांटे की टक्कर मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुल मतदाता 177 है। इनमें चार महिला मतदाता शामिल है। मतदान तहसील में एक फरवरी होगा। इसी दिन मतगणना के बाद परिणामों की घोषणा की जाएगी।


इनका हुआ निर्विरोध निर्वाचन

कमेटी चेयरमैन ने बताया कि कार्यकारिणी के वरिष्ठ सदस्यों में कमल सिंह, बबलू कुमार सैनी, मोहम्मद उस्मान , कनिष्ठ सदस्य पद के लिए अर्चना, संजय कुमार, शावेद अली, हिरेंद्र कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए सुधीर कुमार, उपाध्यक्ष ( कनिष्ठ) के लिए सलीम अहमद निर्विरोध निर्वाचित हुए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें