फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: किरतपुर में 36.90 करोड़ से होंगे विकास कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद के 54 वें स्थापना दिवस पर बोर्ड की बैठक हुई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
किरतपुर। नगर पालिका परिषद के 54 वें स्थापना दिवस पर बोर्ड की बैठक हुई। इसमें 36 करोड़ 92 लाख रुपये का बजट पारित किया गया। पालिकाध्यक्ष अब्दुल मन्नान ने केक काटकर स्थापना दिवस मनाया।


शुक्रवार को पालिका के नवनिर्मित भवन में बोर्ड की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। 2024-2025 का अनुमानित आय व्यय का बजट 36 करोड़ 92 लाख 25 हजार का पेश किया गया। यह पिछले वर्ष से 3 करोड़ 25 लाख रुपए लाभ का बजट है। बोर्ड ने ध्वनि मत से बजट को स्वीकृत किया। जल कल मूल्य वृद्धि प्रस्ताव को सभासदों ने अगली बैठक के लिए टाल दिया गया। इसके अलावा वर्ष 2024/ 2025 के ठेकों की नीलामी नालों की तली झाड़, सफाई वाटर, कूलरों की मरम्मत, ठेकेदारों का नवीनीकरण व पंजीकरण, बस स्टैंड से जैन मंदिर तक व कल्याणी अस्पताल होते हुए मोतीचूर तक मार्ग को आदर्श मार्ग घोषित करने व सुंदरीकरण कराए जाने के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा अन्य बिंदुओं में हाई मास्क लाइटों की मरम्मत करने, सर सैय्यद गर्ल्स इंटर कालेज के हाउस टैक्स को कम करने, शूरवीर महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापित करने की मांग की गई।
प्रधान लिपिक हसन मुस्तफा के संचालन में हुई बैठक में सभासद कन्हैया राणा, अंकुश जैन, मयंक अग्रवाल, हाफिज रईस अहमद, आलिम, सोनू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें