भाजपा सरकार में अल्पसंख्यकों का विकास संभव : जावेद
धामपुर। राष्ट्रीय उर्दू विकास परिषद भारत सरकार के सदस्य व भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष जावेद मलिक का नगीना चौराहे पर पहुंचने पर क्षेत्रीय मंत्री बिलाल चौधरी के नेतृत्व में स्वागत किया गया। उन्होंने अल्पसंख्यकों के उत्थान के लिए पार्टी द्वारा चलाई जा रही लाभकारी योजनाओं के बारे में अवगत कराया। साथ ही आगामी विस चुनाव में भाजपा का समर्थन कर प्रदेश में प्रचंड बहुमत की सरकार बनाने का आह्वान किया। कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार ने अल्पसंख्यकों के लिए बिना किसी भेदभाव के काम किया है। उन्होंने अल्पसंख्यकों के विकास की योजनाओं को जमीनी स्तर पर पूरी तरह क्रियानवयन कराकर लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय संगठन मंत्री बिलाल चौधरी, पारस जैन, मुबस्सिर शेख, असजद मंसूरी, अबुबक्र, अमरीक सिंह, जावेद आफताब, संजीव मलिक रहे। संवाद