फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निराश्रित गोवंश को ब्लॉक कार्यालय में छोड़ा

विज्ञापन
चांदपुर क्षेत्र के ब्लाक जलीलपुर परिसर में निराश्रित गोवंश को छोड़ने जाते भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
निराश्रित गोवंश को ब्लॉक कार्यालय में छोड़ा
विज्ञापन

जलीलपुर/चांदपुर। निराश्रित पशुओं की समस्या का समाधान न करने से आक्रोशित किसान बड़ी संख्या में निराश्रित गोवंश को पकड़कर ब्लॉक कार्यालय में छोड़कर ब्लॉक परिसर में धरना दिया।
निराश्रित गोवंश फसलों को लगातार नुकसान पहुंचा रहे हैं। क्षेत्र के किसान लगातार निराश्रित गोवंश को पकड़वाने की मांग करते आ रहे हैं। किसान संगठनों की बैठक में निराश्रित गोवंश का मुद्दा उठाया जाता रहा है। करीब एक सप्ताह पहले भाकियू ने बीडीओ को ज्ञापन देकर गोवंश को पकड़वाने की मांग की थी। ज्ञापन में नौ मई तक गोवंश को पकड़कर गोशाला में नहीं छोड़ने पर किसानों ने स्वयं ही निराश्रित पशुओं को पकड़कर ब्लॉक कार्यालय में छोड़ने की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को किसानों ने निराश्रित गोवंश पकड़कर ब्लॉक कार्यालय में छोड़ दिए। भाकियू जिलाध्यक्ष चौधरी कुलदीप सिंह की मौजूदगी में किसानों ने धरना शुरू किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिम्मेदार अधिकारियों को निराश्रित गोवंश की समस्या का स्थायी हल करना पड़ेगा। निराश्रित गोवंश के कारण किसानों की पैदावार घट रही हैं। इस दौरान अशोक कुमार, महीपाल सिंह, लुधियाना सिंह, नैन सिंह पाल, हुकम सिंह, उस्मान अहमद, गिरेंद्र सिंह, कल्याण सिंह, रोहिताश सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं, बीडीओ दिनेश कुमार शर्मा ने बताया ब्लॉक क्षेत्र में कुछ गोशाला चल रही हैं, कुछ और नई गोशालाएं बनाई जा रही हैं। निराश्रित गोवंश को इन गोशालाओं में छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें