फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता पथ पर कृतियां बनाने को बेताब

Mon, 05 Sep 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
स्वच्छता पथ पर बनाई गई डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की पेंटिंग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर  में स्वच्छता से लेकर महिला सशक्तिकरण जैसे संदेश देने के लिए स्वच्छता पथ पर बनाई जा रही पेंटिंग्स को काफी सराहा जा रहा है। कल्पनाओं का नया रंग देकर कृतियां बनाने की बेताबी अलग ही नजर आ रही है। रविवार को छुट्टी में भी अध्यापक और छात्र छात्राएं अपनी कल्पनाआें को रंग देने में जुटे रहे। संत मदर टेरेसा और महान शिक्षाविद डा.सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र भी रविवार को बनाए गए हैं। ‘बिजनौर वॉल ऑफ सेनिटेशन’ को सजीव करने के लिए सामाजिक संस्थाओं के अलावा इंजीनियरिंग कॉलेज के विद्यार्थी तक पेंटिंग बनाने के लिए दीवार पर स्पेस मांग रहे हैं। स्वच्छता पथ से गुजरने वाले वाहन स्वामी कृतियों को देखकर ही आगे बढ़ते हैं। युवा पेटिंग्स के साथ सेल्फी ले रहे हैं। रविवार को संत मदर टेरेसा के चित्र को एमडीएस कॉलेज नजीबाबाद के पवन सागर ने उकेरा। विवेकानंद महाविद्यालय दरबाड़ा चांदपुर की कला प्रवक्ता निशा राजपूत के अलावा छात्राओं निशा मंजूर, वितुल, अलीशा मिर्जा, गुलअफ्शा बेबी, आकांक्षा, कृष्णा कॉलेज की रूचि सिंह ने नारी सशक्तिकरण सहित कई अन्य सामाजिक मुद्दों को चित्रों के माध्यम से सामने रखा। कार्यक्रम संयोजक मनोज सिंह ने कृतियों का संदेश समझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें