फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: कालागढ़-वीरान हुए मनोरंजन क्लब, बंद हुए पुस्कालय

Mon, 23 Jan 2023 05:05 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
कालागढ़ में नई कालोनी में स्थित मनोरंजन क्लब की दीवार , जिस पर कभी दिखाई जाती थी फीचर फिल्में ।
विज्ञापन
- रामगंगा बांध परियोजना पर 1960 के दशक में कर्मचारियों को दी गई थी सुविधा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कालागढ़। रामगंगा बांध परियोजना पर कर्मचारियों व उनके परिवारो के लिए बनाए गए मनोरंजन क्लब वीरान होकर रह गए हैं। क्लबों के पुस्तकालय एवं खेलकूद अब केवल यादों में ही सिमट गए हैं। रामगंगा बांध परियोजना पर 1960 के दशक में कर्मचारियों व परिवारों के लिए क्बल बनाए गए थे।
विज्ञापन

केंद्रीय काॅलोनी में वेलफेयर सेंटर, नई काॅलोनी में ऑफिसर्स क्लब एवं मनोरंजन क्लब थे। इनकी देखरेख बांध परियोजना करती है। केंद्रीय काॅलोनी का वेलफेयर सेंटर ध्वस्त हो चुका है। कर्मचारी अपने परिवार के साथ प्रति सप्ताह क्लबों में फिल्में देखते थे। 1970 के दशक से हिंदी एवं अंग्रेजी फिल्मों का प्रदर्शन किया जाता था। क्लबों में खेलकूद के लिए इंडोर खेल सामग्री उपलब्ध होती थी। बच्चों के लिए मनोरंजक पुस्तकें, कामिक्स, उपन्यास आदि उपलब्ध रहते थे। वर्तमान के यह क्लब वीरान इमारतें ही रह गई हैं। अब यहां न तो कोई मनोरंजन है और न ही खेलकूद प्रतियोगिताएं। पुस्तकालय भी समाप्त हो गए हैं। ऑफिसर्स क्लब व हाईडिल काॅलोनी के मनोरंजन क्लब में बैडमिंटन अब भी संचालित हैं। परियोजना के सेवानिवृत्त पुस्तकालय अध्यक्ष आरके सिंह का कहना है कि 1970 से 1990 के बीच तक तो सभी कुछ सामान्य रहा। सहायक अभियंता रोहित कुमार ढाका का कहना है कि यदि कर्मचारी अपनी समिति बनाकर मनोरंजन क्लब चलाना चाहें तो उसे सहयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें