दोनों अस्पतालों में विशेषज्ञ न मिलने पर सील किया गया है। संचालकों के न मिलने पर हॉस्पिटल स्टाफ को नोटिस तामिल कराया गया है। आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी। अगर कोई भी नर्सिंग होम नियमों पर खरा नहीं उतरता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
- डॉ. देवीदास, डिप्टी सीएमओ
यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar : कुपोषण पर वार कर अपराजिता बनेंगी बेटियां, कार्यक्रम में छात्राओं को दी सेहत की सलाह
मेन गेट पर सील, दूसरे गेट से आते रहे मरीज और स्टाफ
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दो अस्पतालों पर जाकर खानापूर्ति करते हुए उनके मैन गेट पर सील लगाकर इतिश्री कर ली। सील लगने के बाद भी अस्पताल संचालित हैं। दूसरे गेट से मरीजों का आना-जाना लगा हुआ है। एक अस्पताल के अंदर तो बाकायदा रिसेप्शन पर युवक बैठा हुआ है। एक महिला कर्मचारी भी बैठी हुई हैं। गेट के चैनल पर सील लगी है और अंदर अस्पताल संचालित हैं। सील को सिर्फ चैनल पर लगाया गया। अस्पताल के दूसरे दरवाजे स्वास्थ्य विभाग की टीम को नजर नहीं आए हैं।