बिजनौर में निर्वाचन कार्यालय से सभी विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची ले जाते भाजपा नेता धीर सि?
- फोटो : BIJNOR
प्रेक्षकों के साथ लाइजन ऑफिसर की हुई तैनाती
बिजनौर। डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 को निष्पक्ष एवं स्वतंत्र रूप से संपन्न कराने के लिए माननीय प्रेक्षकगण के साथ लाइजन ऑफिसर व अन्य कार्मिकों की तैनाती कर दी गई है। बताया कि विधानसभा सामान्य-17 के प्रेक्षक पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में ठहरेंगे। उनके लाइजन ऑफिसर उपनिबंधक सदर अशोक कटारिया होंगे। उनका नंबर 9760576984/9412200179 है। प्रेक्षक (सामान्य) 17-बिजनौर का प्रवास गेस्ट हाउस शुगर मिल नजीबाबाद में होगा। उनके लाइजन ऑफिसर औषधि निरीक्षक आशुतोष मिश्रा रहेंगे। उनका मोबाइल नंबर 9559401111 है। प्रेक्षक (सामान्य) 18-नगीना गेस्ट हाउस शुगर मिल बुंदकी में रहेंगे। उनके लाइजन ऑफिसर सहायक आयुक्त वाणिज्य कर विनय कुमार शुक्ल रहेंगे। उनका मोबाइल नंबर मोबाइल नंबर 7235002005 है। प्रेक्षक (सामान्य) 19 बढ़ापुर, गेस्ट हाउस शुगर मिल अफजलगढ़ में प्रवास करेंगे। लाइजन ऑफिसर सहायक आयुक्त वाणिज्य प्रवीण कुमार रहेंगे। उनका मोबाइल नंबर 72355001966 है। प्रेक्षक (सामान्य) 20- धामपुर का प्रवास गेस्ट हाउस शुगर मिल धामपुर में है। लाइजन ऑफिसर उपनिबंधक धामपुर कमलेश कुमार गौतम हैं। उनका मोबाइल नंबर 9451385017 है। प्रेक्षक (सामान्य) 24-नूरपुर का प्रवास गेस्ट हाउस शुगर मिल स्योहारा में होगा। लाइजन ऑफिसर सहायक आयुक्त वाणिज्य कर सत्येंद्र कुमार हैं। उनका नंबर 7235001954 है। प्रेक्षक (सामान्य) 23-चांदपुर का प्रवास गेस्ट हाउस शुगर मिल चांदपुर रहेगा। लाइजन ऑफिसर अभिहीत अधिकारी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन पंकज कुमार रहेंगे। उनका नंबर नंबर 9720523389 है। प्रेक्षक (सामान्य) 21-नहटौर का गेस्ट हाउस शुगर मिल धामपुर में है। उनके लाइजन ऑफिसर सहायक आयुक्त वाणिज्य कर नीलेश खरवार हैं। उनका नंबर 7235001982 है। प्रेक्षक (व्यय-1) का पीडब्ल्यूडी के बिजनौर गेस्ट हाउस में प्रवास करेंगे। उनके लाइजन ऑफिसर जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह रहेंगे। उनका नंबर 7081202221 है। प्रेक्षक (व्यय-2) भी यहीं रुकेंगे। उनके लाइजन ऑफिसर एआर कोऑपरेटिव डॉ.प्रदीप कुमार सिंह रहेंगे। प्रेक्षक (पुलिस) पीडब्ल्यूडी के बिजनौर के गेस्ट हाउस में रहेंगे। उनके लाइजन ऑफिसर खनन अधिकारी ब्रजेश कुमार रहेंगे। उनका नंबर 8887534787 है।