नांगलसोती के खानपुर में बैठक करते भाकियू कार्यकर्ता।
- फोटो : NAZIBABAD
नांगलसोती। भाकियू की बैठक में किसानों को ठंड से बचाने के लिए चीनी मिल यार्ड में अलाव की व्यवस्था कराने की मांग की गई।
गांव खानपुर में अध्यक्षता करते हुए भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष कुलबीर सिंह ने कहा कि मिल यार्ड में गन्ना लेकर आने वाले चालकों व किसानों को ठंड में कोई दिक्कत न हो, इसके लिए मिल प्रशासन द्वारा मिल यार्ड में अलाव की व्यवस्था कराई जाए। उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग द्वारा कई किसानों के कनेक्शन कटने के बाद भी बिजली बिल जारी किए जा रहे है। किसानों ने नयागांव-मौजमपुर संपर्क मार्ग, नांगल-चंदक मार्ग और भागूवाला तक नहर पटरी मार्ग की बदहाली पर रोष व्यक्त किया और लोनिवि से जल्द मरम्मत कराने की मांग की। बैठक में राजीव कुमार, राजवीर सिंह, भोपाल सिंह, सुखबीर सिंह, कासिम, फुरकान अहमद, अफाक अहमद, विनित, उदल, अनुज आदि मौजूद रहे।