फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बरूकी के कुलदीप को तलाश रही है यूक्रेन की एलिना

Tue, 30 May 2023 12:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- परिजन बोले, काफी समय से साथ रह रही थी युवती
विज्ञापन

- लगाया आरोप - युवती की प्रताड़ना से तंग आकर घर छोड़ गया युवक
संवाद न्यूज एजेंसी
बरूकी (बिजनौर)। मुजफ्फरनगर के बरूकी में पहुंची यूक्रेन की युवती एलिना काफी समय से कोतवाली देहात के गांव सहसुवाला में रह रही है। एलिना जिस युवक को तलाश रही है, उसके परिजनों का कहना है कि युवक इस युवती की प्रताड़ना से तंग आकर घर छोड़कर चला गया है।
प्रेमी को तलाशते हुए मुजफ्फरनगर के गांव बरूकी पहुंची एलिना ने आरोप लगाया था कि उसका प्रेमी उसके साथ ठगी कर फरार हो गया है। वह उसकी तलाश कर रही है। दरअसल, एलिना काफी समय से बिजनौर जिले के गांव बरूकी के पास स्थित गांव सहसुवाला में कुलदीप के साथ रह रही है। युवक की मां ने बताया कि वह हरिद्वार में रहता था, वहीं उसकी मुलाकात यूक्रेन की एलिना से हुई थी। एलिना कोरोना की चपेट में आ गई थी। कुलदीप ने उसकी सहायता की तो दोनों में नजदीकियां बढ़ गईं। एक साल पहले एलिना कुलदीप के साथ सहसुवाला आई थी। कुछ समय यहां रहकर हरिद्वार चली गई। कुलदीप की मां ने बताया कि युवती दोबारा होली से पहले गांव आ गई। तब से वह यहीं रह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि वह कुलदीप को प्रताड़ित करती थी। कई बार वह उससे मारपीट कर चुकी है। यदि कुलदीप कुछ कहता तो वह पुलिस में शिकायत कर देती और पुलिस भी कुलदीप को परेशान करती। एलिना की प्रताड़ना से तंग आकर कुलदीप घर छोड़कर कहीं चला गया है। अब एलिना उसे तलाशती घूम रही है। एलिना रविवार रात घर आई थी। घर का ताला बंद था तो उसने ताला तोड़ दिया। सोमवार सुबह लगभग 11 बजे वह स्कूटी लेकर फिर कहीं चली गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें