फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: मेडिकल अस्पताल में बनाया गया डेंगू वार्ड

Tue, 08 Oct 2024 03:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। डेंगू का दौर शुरू हो गया है। डेंगू से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। मेडिकल अस्पताल में डेंगू का वार्ड तैयार कर लिया गया है। डेंगू ग्रसित मरीजों को इसी वार्ड में भर्ती किया जाएगा।
विज्ञापन


जिले में अभी तक डेंगू के तीन रोगी मिले हैं। इनमें एक मरीज दिल्ली का रहने वाला है। हालांकि सभी मरीज स्वस्थ है। डेंगू मरीजों की देखभाल के लिए डेंगू वार्ड में छह बेड की व्यवस्था की गई है। साथ ही बेड पर मच्छरदानी लगवाई गई है। इसके अलावा सीएचसी, पीएचसी पर भी डेंगू से निपटने के लिए तैयारी पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा लोगों को संक्रामक रोगों के बारे में जागरूक करने के लिए संचारी रोग नियंत्रण अभियान चल रहा है।
वहीं अस्पताल में दवाइयों की व्यवस्था पूरी करने के लिए निर्देशित किया गया है। अस्पताल में करीब 60 मरीज तक बुखार, खांसी, जुकाम, दर्द जैसे लक्षणों के पहुंच रहे हैं। जिन्हें चिकित्सक दवाई देकर ही भेज रहे हैं।
विज्ञापन

- वर्जन :
मेडिकल अस्पताल में डेंगू वार्ड तैयार कर लिया गया है। वार्ड में मच्छरदानी सहित दवाई उपलब्ध है। डेंगू से ग्रसित मरीजों का इलाज किया जाएगा। - डॉ. मनोज सेन, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें