फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: ठीक होने के एक दिन बाद आई मरीजों की डेंगू रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
-पांच और मरीज मिले, अब 21 हो गई डेंगू के मरीजों की संख्या
विज्ञापन

-डेंगू ग्रसित मरीजों के घरों के आसपास कराया एंटी लार्वा का छिड़काव और फॉगिंग
-डेंगू ग्रसित मरीज के परिवार में नहीं कोई अन्य बुखार का रोगी

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। स्वास्थ्य विभाग के अपने अलग ही नियम हैं। ठीक होने के बाद मरीजों की डेंगू रिपोर्ट आ रही है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पांच डेंगू के मरीजों की रिपोर्ट बुधवार को आई। जबकि सभी मरीज एक दिन पहले ही ठीक होकर अस्पताल से अपने घर चले गए थे। इससे साफ जाहिर हो रहा है कि विभाग डेंगू की रिपोर्ट देने में कितनी लापरवाही बरत रहा है।

जिले में बुधवार को मिले पांच रोगियों के बाद अब डेंगू के मरीजों की संख्या 21 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग डेंगू के सभी मरीजों की तबीयत ठीक होने का दावा कर रहा है। बिजनौर सिविल लाइन निवासी 26 वर्षीय युवक, आवास विकास कॉलोनी निवासी 20 वर्षीय युवक, बिजनौर के गांव रामपुर ठकरा निवासी 46 वर्षीय युवक, धामपुर के गांव लतीफपुर सिवाहीवाला निवासी 30 वर्षीय महिला, बिजनौर के गांव इस्लामदास निवासी 35 वर्षीय महिला को डेंगू की पुष्टि हुई है। ये सभी मरीज मंगलवार तक ठीक होकर अपने घर चले गए थे। हालांकि इनकी रिपोर्ट एक दिन बाद बुधवार को आई। इनके परिवार में कोई अन्य व्यक्ति बुखार से ग्रसित नहीं पाया गया है।
विज्ञापन

मरीज को चिन्हित करने के बाद देते डेंगू की जानकारी
जिला मलेरिया अधिकारी आशुतोष सिंह का कहना है कि सभी मरीजों के घरों के आसपास एंटी लार्वा का छिड़काव और फॉगिंग करा दी गई है। मरीज को चिन्हित करने और उसके घर के आसपास छिड़काव कराने के बाद ही डेंगू के मरीज की जानकारी दी जाती है। जिससे डेंगू दूसरे लोगों को न हो सके।
विज्ञापन

वर्जन....
जिले में डेंगू के पांच नए मरीज मिले हैं। सभी मरीज स्वस्थ हैं। घरों के आसपास सभी एक्टिविटी करा दी गई है। अस्पतालों में डेंगू के मरीजों के लिए सभी व्यवस्था है। फिर भी अभी लोगों को जागरूक होकर डेंगू से बचाव करने की जरूरत है।....डॉ. विजय कुमार गोयल, सीएमओ, बिजनौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें