फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: अभी नहीं थमा डेंगू का प्रकोप, तीन नए रोगियों हुई पुष्टि

Tue, 22 Oct 2024 04:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। भले ही मौसम ने करवट ले ली है। मगर अभी डेंगू का प्रकोप थमा नहीं है। जिले में तीन नए डेंगू रोगियों की पुष्टि हुई है। जिसके चलते इस साल जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या छह हो गई है। नए डेंगू रोगियों का अभी इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


जिले के मौसम में बदलाव हो गया है। सर्दी बढ़ने लगी है। मगर अभी डेंगू का मच्छर मरा नहीं है। लोग अब भी डेंगू की चपेट में आ रहे हैं। आशुतोष सिंह ने बताया कि मंडावर के मोहल्ला किशनवास निवासी 24 वर्षीय पुरुष, नूरपुर निवासी 28 वर्षीय महिला, बुढ़नपुर निवासी 15 वर्षीय किशोर में डेंगू की पुष्टि हुई है। सोमवार को ही इनकी एलाइजा रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिसके बाद इन्हें डेंगू पॉजिटिव घोषित किया है। मंडावर निवासी युवक अभी अस्पताल में भर्ती है। हालांकि उसकी तबीयत में सुधार बताया जा रहा है। वहीं बुखार से ग्रसित मरीजों की संख्या भी घट नहीं रही है।
- 72 लोगों को डेंगू का लार्वा मिलने पर दिया नोटिस
जिले में इस साल घरों में डेंगू का लार्वा मिलने पर विभाग ने 72 लोगों को नोटिस दिया है। क्योंकि डेंगू का लार्वा, गमलों, फ्रिज, कूलर, एसी में पलता हुआ मिला। नोटिस देने के बाद उनसे घर में सफाई कराई गई।
विज्ञापन

- मेडिकल अस्पताल में बुखार के मरीजों की काफी भीड़
मौसम में बदलाव रहा है, ऐसे में लोग की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर रहती है। लापरवाही बरतने पर लोग वायरल बुखार की चपेट में आ रहे हैं। मेडिकल अस्पताल में रोजाना 100 मरीज तक बुखार से ग्रसित पहुंच रहे हैं। हालांकि कुछ ही मरीजों को अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत पड़ रही है। बाकी मरीजों को दवाई देकर ही घर भेज दिया जाता है। चिकित्सक भी मरीजों को इस मौसम में अपना ध्यान रखने की सलाह दे रहे हैं।
- डेंगू के लक्षण

- सिर दर्द होना

- मांसपेशियों, हड्डियों और जोड़ों में दर्द

- जी मिचलाना, उल्टी होना

- आंखों के पीछे दर्द होना

- ग्रंथियों में सूजन

- त्वचा पर लाल चकत्ते होना
-ऐसे करें बचाव

- मच्छरदानी का प्रयोग करें

- पानी ढककर रखें

- घर के आसपास पानी एकत्र नहीं होने दें

- ताजा एवं स्वच्छ भोजन खाएं

- बुखार के लक्षण दिखाई देने पर हल्का गुनगुना पानी पीएं

- बुखार आने पर तुरंत चिकित्सक से परामर्श लें
- वर्जन :
जिले में डेंगू के तीन नए रोगी मिले हैं। टीम भेजकर उनके घरों के आसपास एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जाएगा। साथ ही परिवार के लोगों की भी बुखार की जांच करेंगे। अभी फिलहाल लोग डेंगू, मलेरिया से बचाव रखें। - मंजूषा गुप्ता, जिला मलेरिया अधिकारी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें