नजीबाबाद में एसडीएम को मांग पत्र सौंपते किसान।
- फोटो : NAZIBABAD
नजीबाबाद। भाकियू लोकशक्ति के कार्यकर्ताओं ने गन्ना भुगतान समेत किसानों की कई मांगों को लेकर तहसील में धरना दिया और प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्रीय मांग पत्र एसडीएम को सौंपा।
भाकियू लोकशक्ति के जिलाध्यक्ष चौ.वीर सिंह सहरावत, अजय पाल सिंह, रामकुमार, गजराज सिंह, जोगेंद्र सिंह, पद्म सिंह, अर्पण कुमार के नेतृत्व में किसानों ने शुक्रवार को तहसील में धरना दिया। उन्होंने प्रदेश और केंद्र सरकार पर किसान विरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की।
प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन एसडीएम बृजेश कुमार सिंह को सौंपा। इसमें ब्याज सहित बकाया गन्ना मूल्य भुगतान, किसानों के लिए 10 लाख रुपए बीमा घोषित करने, फसलों के समर्थन मूल्य से कम पर फसल लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए कानून बनाने, 15 दिन के भीतर फसलों का भुगतान करने, वर्तमान सत्र के लिए 500 रुपए प्रति क्विंटल गन्ना मूल्य घोषित करने, किसानों को 24 घंटे मुफ्त बिजली देने की मांग की गई।
धरना प्रदर्शन में नइमुल हसन, नागेंद्र सिंह, शीशराम सिंह, गजराज सिंह, दलजीत सिंह सहित अनेक किसान शामिल हुए।