फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

बिजनौर। उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ ने संविदा कर्मचारियों का श्रम विभाग में पंजीकरण कराने सहित अनेक मांग की हैं। उन्होंने धरना प्रदर्शन करते हुए अधीक्षण अभियंता केके गुप्ता को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें कहा गया कि कर्मचारियों की मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बिना सुरक्षा उपकरणों के अकुशल कर्मचारियों से काम लिया जा रहा है।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने संविदा कर्मचारियों को सक्षम अधिकारी द्वारा प्रमाणित परिचय पत्र दिलाने, जनवरी 2020 का भुगतान दिलाने, स्टे के बावजूद चांदपुर से स्थानांतरित हुए कर्मचारियों का स्थानांतरण रुकवाने, ईपीएफ की केवाईसी कराने, ई-पहचान पत्र जारी कराने, कर्मचारियों से आठ घंटे 26 दिन के बजाए 12 से 16 घंटे 30 दिन काम कराने, कर्मचारी के साथ दुर्घटना होने पर इलाज की समुचित व्यवस्था करने, कार्य की अधिकता को देखते हुए बिजली घरों पर नौ-नौ कर्मचारी तैनात करने की मांग की गई। समस्या का समाधान न होने पर 17 मार्च को क्रमिक अनशन करने और 18 मार्च को कार्य बहिष्कार करने की चेतावनी दी है। इस दौरान जिलाध्यक्ष सतीश कुमार, खेमपाल सिंह, दीपक, निकेतन, नंदकिशोर, सोनू, पुष्पेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, जगतपाल, सोपाल सिंह, वेदप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें