फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना समिति में ताला लगाकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
नूरपुर में गन्ना समिति में प्रदर्शन करते भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
गन्ना समिति में ताला लगाकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

नूरपुर। गन्ना समिति से किसानों की समस्याओं का समाधान न होने पर रोष व्यक्त करते हुए भाकियू पदाधिकारियों ने गन्ना समिति की तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। बाद में अधिकारियों द्वारा आश्वासन दिए जाने पर कार्यालय का ताला खोला गया।
विज्ञापन

रविवार को गन्ना समिति के परिसर में हुई भाकियू की मासिक पंचायत में किसानों ने कहा कि गन्ना समिति से किसानों की सट्टा संबंधी समस्याओं का समाधान नही किया जा रहा है। किसानों को अपने सट्टे में संशोधन कराने के लिए बार बार समिति के चक्कर लगाने पड़ते हैं। किसानों ने ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक पर मनमानी का आरोप लगाते हुए कहा कि वह नूरपुर समिति में आते ही नही। भाकियू की पंचायत में बुलाने पर भी नही पहुंचते। इसके विरोध में भाकियू पदाधिकारियों ने नारेबाजी करते हुए समिति कार्यालय में ताला लगा दिया। किसानों ने गन्ना सट्टों में संशोधन समिति से कराने, क्रय केंद्र पर घटतौली रोकने, आवारा पशुओं को पकड़कर गोशाला भिजवाने व बिजली व्यवस्था में सुधार करने की मांग की। अधिकारियों द्वारा शीघ्र ही समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन देने पर कार्यालय का ताला खोल दिया गया। भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मीकांत शर्मा की अध्यक्षता व उत्तम सिंह के संचालन में हुई बैठक में विक्रम सिंह, धर्मवीर सिंह, महेश कुमार, सुरेश, जयपाल, योगेंद्र सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें