जलालाबाद के डाकघर पर पोस्टकार्ड लेने पहुंचे किसान।
जलालाबाद/मंडावली। गंगा एक्सप्रेसवे को बिजनौर से निकालने और गन्ना मूल्य में बढ़ोतरी की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने मुख्यमंत्री के नाम पोस्टकार्ड भेजे।
जलालाबाद पोस्ट ऑफिस पर सोमवार को संगठन के क्षेत्रीय अध्यक्ष चौ. विजय सिंह, नगर अध्यक्ष शहाबुद्दीन राइन के नेतृत्व में किसानों ने पोस्ट कार्ड खरीदे। इस दौरान समरपाल सिंह, दिनेश कुमार, मो.सफदर, शुभम चौधरी, गजेंद्र सिंह, रोहित आदि रहे।
उधर, मंडावली डाकघर में पहुंचे भाकियू अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं पोस्ट कार्ड नहीं मिले। क्षेत्रीय अध्यक्ष पुनीत कुमार ने कहा कि यदि जल्द पोस्टकार्ड नहीं मिले तो कार्यकर्ता डाकघर के सामने धरना देंगे। उधर, पोस्ट मास्टर सुनील कुमार ने पोस्टकार्ड की डिमांड भेजी है। कार्यकर्ताओं में हिमांशु, कैलाश त्यागी, ऋषभ चौहान, महेश कुमार, आसिफ अंसारी, अशरफ अली, इमलेश चौहान रहे।