फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री को बर्खास्त करने की मांग उठाई

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री को बर्खास्त करने की मांग
विज्ञापन

चांदपुर। शिवसेना कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा, जिसमें लखीमपुर खीरी मामले में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र को बर्खास्त करने और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग उठाई। सोमवार को शिव सेना कार्यकर्ता तहसील पहुंचे तथा राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार सुनील कुमार को सौंपा। जिसमें लखीमपुर खीरी में हुई किसानों की हत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री को बर्खास्त करने की मांग की गई। शिवसेना जिला प्रमुख चौधरी वीर सिंह ने कहा कि किसानों के सभी हत्यारों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर शिवसेना आंदोलन करेगी। इस दौरान पंडित नरेश कुमार शर्मा, बंटी सहरावत, अंकित कुमार, मंदीप कुमार, रूपल कुमार, शरद कुमार, रामगोपाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें