मंडावली में सिकरौड़ा-लाहक कला मार्ग पर क्षतिग्रस्त पुलिया का स्लैब।
- फोटो : NAZIBABAD
क्षतिग्रस्त स्लैब की मरम्मत कराने की मांग
मंडावली/नजीबाबाद। मंडावली में सिकरौडा-लाहक कला मार्ग पर काफी समय से पुलिया का स्लैब क्षतिग्रस्त है। संपर्क मार्ग से लाहक कला, लाहक कला खुर्द, शाहबपुरा उमराव और शेखूपुरा आलम के ग्रामीणों का आवागमन होता है। अंधेरे में कई बाइक सवार क्षतिग्रस्त स्लैब से अनियंत्रित होकर गिर चुके हैं। क्षेत्रीय ग्रामीणों राहुल, पवन कुमार, कपिल, विजेंद्र, राकेश, जयवीर का कहना है कि कई बार ग्राम पंचायत और प्रशासन को क्षतिग्रस्त स्लैब सही कराने के लिए कहा गया, लेकिन स्लैब सही नहीं कराया गया। ग्राम प्रधान सुभाष त्यागी ने बताया कि रेत-बजरी उपलब्ध न होने की वजह से पुलिया की स्लैब की मरम्मत नहीं हो पाई है। जल्द ही निर्माण सामग्री मिलने पर क्षतिग्रस्त स्लैब बनवाया जाएगा।