फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयकर अधिकारी से जटिलताएं दूर कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
आयकर अधिकारी से जटिलताएं दूर कराने की मांग
विज्ञापन

नजीबाबाद। उप्र उद्योग व्यापार मंडल ने आयकर संबंधी ऑनलाइन आने वाली आयकर की जटिलताओं को दूर कराने की मांग की है।
उप्र उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं स्वर्णकार समाज एसोसिएशन के प्रांतीय चेयरमैन अरुण कुमार वर्मा ने आयकर विभाग के नवनियुक्त आयकर अधिकारी विकास कुमार से भेंट कर उन्हें आयकर दाताओं के सामने आने वाली समस्याओं से अवगत कराया। स्योहारा निवासी व्यापारी नेता ने ऑनलाइन आयकर संबंधी कामकाज में आ रही जटिलताओं को दूर करने, पोर्टल पर नक्शा फाइल करने में व्यापारियों के सामने आ रहीं असुविधाओं को दूर कराने की मांग की। अरुण कुमार वर्मा ने एडवांस कर जमा न करा पाने वाले व्यापारियों और 10 हजार रुपये से अधिक टैक्स वाले आयकर दाताओं की पेनाल्टी माफ करने सहित कई मांगों का ज्ञापन सौंपा। व्यापारी नेता ने नवागत आयकर अधिकारी विकास कुमार का व्यापारियों की ओर से स्वागत करते हुए व्यापारियों की समस्याओं का समय के साथ निस्तारण कराने की अपेक्षा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें