फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू की पंचायत में गन्ना भुगतान तत्काल कराने की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदपुर। भाकियू पंचायत में किसानों का गन्ना भुगतान न होने पर भारी रोष व्यक्त किया गया। रविवार को सहकारी गन्ना विकास समिति परिसर में चौधरी लुधियान सिंह की अध्यक्षता व शीशपाल सिंह के संचालन में हुई भाकियू ब्लाक जलीलपुर की पंचायत में वक्ताओं ने कहा कि बकाया व वर्तमान गन्ना भुगतान न होने से किसान आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। बच्चों की फीस, विवाह शादी, बिजली का बिल जमा करने, कोआपरेटिव समिति का कर्ज जमा करने आदि व परिवार के जरूरी खर्च के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

भाकियू ने चीनी मिल पर वर्तमान सत्र का गन्ना भुगतान 14 दिन का छोड़कर तत्काल गन्ना भुगतान कराने, ब्लाक जलीलपुर क्षेत्र की सभी जर्जर विद्युत लाइनों को बदलने, विद्युत लाइनों को ऊंची करने आदि की मांग की है। पंचायत के अंत में किसान अनिल कुमार, विजय सिंह व शिवराज सिंह की अकाल मृत्यु पर श्रद्धांजलि दी गई। पंचायत में मुखिया रामफल सिंह, नौवहार सिंह, सुभाष, अशोक कुमार, महीपाल सिंह, राजवीर सिंह, भोपाल सिंह, इलियास, नरेश, नरेंद्र, दिग्विजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें