फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाया गन्ना भुगतान ब्याज सहित कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बकाया गन्ना भुगतान ब्याज सहित कराने की मांग
विज्ञापन

बिजनौर। भाकियू लोकशक्ति की पंचायत में बकाया गन्ना भुगतान न मिलने पर रोष जताया गया। ब्याज सहित भुगतान की मांग उठाई गई।
गन्ना समिति परिसर में हुई बैठक में जिलाध्यक्ष वीर सिंह ने कहा कि किसानों का शोषण किया जा रहा है। समय पर उसकी फसल का भुगतान नहीं मिलता है। वह अपनी फसल को औने पौने दामों पर बेचने को मजबूर हैं। पिछले साल का बकाया गन्ना भुगतान अब तक नहीं दिया गया। वहीं किसानों के पांच हजार के बकाए पर ही बिजली कनेक्शन काटे जा रहे हैं। ज्ञापन में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसल खरीद की गारंटी देने, स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने, गन्ना बकाया भुगतान ब्याज सहित कराने, गन्ना भाव 500 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने आदि की मांग की गई। इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव पद्म सिंह, प्रदेश महासचिव सतवीर सिंह, मंडल उपाध्यक्ष रामकुमार सिंह, अंबरीष चौधरी, शीशपाल सिंह, भूपेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह काकरान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें