फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से बिना मास्क के निकलने पर लगेगा 500 जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
आज से बिना मास्क के निकलने पर लगेगा 500 जुर्माना
विज्ञापन

बिजनौर। कारोना के मामले बढ़ने पर शुक्रवार को प्रशासन ने व्यापारियों के साथ शहर में रूट मार्च निकालकर लोगों को जागरूक किया। शनिवार से मास्क ने लगाने वालों पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम पुलिस कार्यालय से डीएम रमाकांत पांडेय व एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह की अगुवाई में पुलिस ने रूट मार्च निकाला। व्यापारी भी रूट मार्च में शामिल रहे। इस दौरान जो भी बिना मास्क के मिला उसे मास्क दिया गया। चेतावनी दी कि बिना मास्क अब जो भी मिलेगा शनिवार से उस पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। रूट मार्च मुख्य डाकघर चौराहे, सर्राफा बाजार, जाटान चौकी, चांदपुर की चुंगी, जानी का चौराहा, नगर पालिका होकर पुलिस कार्यालय जाकर समाप्त हुआ। इस दौरान सीडीओ केपी सिंह, सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता, व्यापारी नेता मनोज कुच्छल, मुनीश त्यागी समेत तमाम अधिकारी व कर्मचारी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें