फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदा सफाई कर्मचारियों को स्थाई कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
संविदा सफाई कर्मचारियों को स्थायी करने की मांग
विज्ञापन

बिजनौर। टाउन हॉल में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष जुगल किशोर वाल्मीकि ने कहा कि सफाई कर्मचारियों के हितों की अनदेखी नहीं की जानी चाहिए। सफाई कर्मचारी कभी कोई अनुचित मांग नहीं करते हैं। सम्मेलन में ठेका कर्मचारियों को संविदा का दर्जा देने, एक लाख सफाई कर्मचारियों की स्थायी नियुक्ति करने, 40 हजार संविदा कर्मचारियों की नियुक्ति करने, संविदा व ठेके कर्मचारियों की मृत्यु से रिक्त पदों पर उनके आश्रितों को नियुक्त करने, सफाई कर्मचारियों को साप्ताहिक अवकाश देने, स्थानीय निकायों में नकदीकरण की सुविधा करने, सफाई कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग का लाभ देने की मांग की गई। सम्मेलन में बिट्टू चौहान, अमरदीप, प्रदीप चौहान, ओमीलाल वाल्मीकि, राजेश पवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें