फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बौद्ध गया मंदिर का प्रबंधन बौद्धों को सौंपने की मांग

विज्ञापन
नजीबाबाद में तहसीलदार को ज्ञापन देते बौद्ध समाज के लोग।(संवाद)
विज्ञापन
नजीबाबाद। भारतीय बौद्ध महासभा ने महाबोधि महाविहार बौद्ध गया मंदिर का प्रबंधन बौद्धों को सौंपने की मांग की है। महासभा के सदस्यों ने बिहार के मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।
विज्ञापन

भारतीय बौद्ध महासभा के सदस्य बुधवार को तहसील पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने बौद्धगया मंदिरों को बीटी एक्ट 1949 से मुक्त कराने की मांग की। महासभा के सदस्यों का कहना था कि महाबोधि महाविहार गौतम बुद्ध की ज्ञान स्थली है। उन्होंने मांग की है कि महाबोधि महाविहार का प्रबंधन भी पूरी तरह बौद्धों को मिलना चाहिए।
महासभा का आरोप है कि बिहार सरकार भिक्षुओं की मांगों की अनदेखी कर रही है और बौद्ध धर्मगुरुओं के साथ सम्मानजनक व्यवहार नहीं किया जा रहा है। महासभा के सदस्यों ने मांग को लेकर बिहार मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार अमित कुमार को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन



ज्ञापन देने वालों में प्रदेश महासचिव राकेश मोहर भारती, जिलाध्यक्ष सुखराम सिंह, बुद्ध संस्कृति विश्वविद्यालय के अध्यक्ष गोविंद सिंह बौद्ध, चंद्रपाल सिंह, वीरेंद्र सिंह, ऋषिपाल गौतम, नरेंद्र कुमार, अतर सिंह, प्रकाश चंद, केवल सिंह सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें