धामपुर में उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपने जाते सपा कार्यकर्ता स्रोत संवाद
धामपुर। प्रदेश में चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयोग के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम स्मृति मिश्रा को सौंपा।
शनिवार को बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता उपजिलाधिकारी पहुंचे। जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन अमित चौहान ने कहा कि गणना प्रपत्रों को भरकर जमा करने की अंतिम तिथि चार दिसंबर तय की गई है। लेकिन कम समय मिलने के कारण बीएलओ और जनता परेशान होने को मजबूर है। प्रपत्रों को भरने में कई व्यावाहारिक समस्याएं आ रही है। इसलिए एसआईआर प्रक्रिया अवधि को काम से कम तीन माह के लिए बढ़ाया जाना चाहिए। इस दौरान गन्ना समिति के पूर्व सभापति ठाकुर कुशल पाल सिंह, नसीम राना, जावेद सईद, आसिफ अंसारी, लालबहादुर सिंह चौहान, अरमान अली प्रधान, रविंद्र चौहान, नवनीत राणा, महताब चौधरी, धर्मपाल सिंह चौहान आदि रहे। संवाद