बिजनौर/झालू। टैक्स बार एसोसिएशन बिजनौर के अधिवक्ताओं ने ज्वाइंट कमिश्नर राजीव आर्थर के माध्यम से वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ताओं ने अक्टूबर माह में दीपावली, धनतेरस, भाई दूज व गोवर्धन जैसे त्योहारों के चलते जीएसटी रिटर्न भरने में आ रही दिक्कतों का हवाला देते हुए रिटर्न की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2025 तक बढ़ाने की मांग की है। अधिवक्ताओं ने कहा कि व्यापारी वर्ग त्योहारी व्यस्तता के कारण लेखा-जोखा नहीं कर पा रहा है, वहीं अधिवक्ताओं को भी कार्यभार अधिक है। ऐसे में रिटर्न की तिथि बढ़ाने से कर सलाहकारों और व्यापारियों दोनों को राहत मिलेगी। इस दौरान अधिवक्ता श्याम सुंदर मारवाड़ी, अर्जुन गौड़, अभिषेक अग्रवाल, शशांक राजपूत, मौ. हाशिम, मुकेश कुमार व मौ. तारिक आदि मौजूद रहे। संवाद