फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: किसान के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी निरस्त करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
- आज सीओ को ज्ञापन देंगे वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति के कार्यकर्ता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

धामपुर। वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने स्योहारा पुलिस की ओर से क्षेत्र के गांव सदाफल के किसान नागेंद्र चौहान के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को लेकर असंतोष है।
तहसील अध्यक्ष हरिराज सिंह का कहना है कि सरकारी सिस्टम की तरफ से निराश्रित गोवंश को पकड़कर गोशालाओं में नहीं छोड़ा जा रहा है। यदि कोई किसान आत्मरक्षा में किसी गोवंश पर हमला कर जान बचाने का प्रयास करता है तो पुलिस उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरिराज सिंह ने बताया कि तीन दिन पहले स्योहारा थाना क्षेत्र के गांव सदाफल में जब गांव का किसान नागेंद्र चौहान बैल-बुग्गी लेकर खेतों पर जा रहा था, तभी रास्ते में एक सांड़ ने उस पर हमला कर दिया। किसान ने सांड़ को बरछी से डरा कर भगाने का प्रयास किया तो बैल पर हमला कर दिया। बैल की जान बचाने को किसान ने सांड़ पर हमला कर दिया, जिससे सांड़ की मौत हो गई। बताया गया कि इस मामले में पुलिस ने नागेंद्र चौहान के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई कर दी। सरकार के आदेश हैं कि निराश्रित गोवंश को खुले में न घूमने दें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मंगलवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय के बाहर एकत्रित होने की अपील की है। बताया गया कि इस मामले में पुलिस क्षेत्राधिकारी को ज्ञापन देकर किसान के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को निरस्त करने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें