बिजनौर में अपनी मांगों को लेकर डीएम को ज्ञापन देने जाते अभिभावक संघ के सदस्य।
- फोटो : BIJNOR
स्कूलों की मनमानी पर रोक लगाने की मांग
बिजनौर। बिजनौर अभिभावक संघ ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर स्कूलों द्वारा पुस्तक खरीद में की जा रही कमीशनखोरी पर लगाम लगाने, फीस और परिवहन शुल्क में वृद्धि को प्रति तीन साल किए जाने की मांग की। अभिभावक संघ व वेलफेयर एसोसिएशन नजीबाबाद के पदाधिकारी संयुक्त रूप से शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में एकत्रित हुए। डीएम को तीन सूत्रीय मांगपत्र सौंपकर कहा कि निजी स्कूलों द्वारा किताबों की खरीदारी पर भारी कमीशन खोरी की जा रही है। ऐसे स्कूलों पर कार्रवाई की जानी चाहिए। इस दौरान नृपेंद्र देशवाल, अभिषेक वत्स, पंकज विश्नोई एडवोकेट, विपिन एडवोकेट, कल्पना शर्मा, सीमा भारती, राजवीर सिंह आदि उपस्थित रहे।