बिजनौर में लायनेस क्लब बिजनौर समर्पण के कार्यकम में होली क्वीन अल्पना सिंह।
- फोटो : BIJNOR
अल्पना सिंह बनीं होली क्वीन
बिजनौर। लायंस क्लब बिजनौर समर्पण द्वारा होली उत्सव का आयोजन किया गया। अल्पना सिंह को होली क्वीन चुना गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। एक दूसरे को जमकर रंग लगाया। महिलाओं ने होली के कई गीतों पर डांस भी किया। एक दूसरे को रंग, गुलाल लगाकर होली की शुभ कामनाएं दीं। डांस प्रतियोगिता में राशि प्रथम, नीतू को द्वितीय चुना गया। संगठन के कार्य में सहयोग करने के लिए रचना पाल, आभा, सविता को सम्मानित किया गया। संगीता अग्रवाल ने कहा कि संगठन सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहा है। कार्यक्रम में सुचि, पायल, पारुल, नीरा, अदिति, अंजलि आदि मौजूद रहीं।