बिजनौर में अपनी मांगों को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपते भाकियू भानू के कार्यकर्ता।
- फोटो : BIJNOR
पेट्रोल, डीजल के बढ़े दाम वापस लेने की मांग
बिजनौर। भाकियू भानु ने पेट्रोल, डीजल की बढ़ी कीमतों के खिलाफ मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम बृजेश कुमार को सौंपा।
ज्ञापन में कहा है कि पेट्रोल व डीजल में बढ़ोतरी होने से महंगाई बढ़ेगी। जनता पहले ही बेरोजगारी और मंदी की मार झेल रही है। डीजल के दाम बढ़ने से खेती की लागत बढ़ जाएगी। जबकि फसलों के दाम सालों से नहीं बढ़े हैं। गन्ने के दाम तीन साल से नहीं बढ़ाए गए हैं, तो गन्ना भुगतान भी किसानों को समय से नहीं दिलाया जा रहा है। जनता के हित को देखते हुए पेट्रोल व डीजल के बढ़े दाम तुरंत वापस लिए जाएं। बिजली की बढ़ी दरों में भी बढ़ोतरी न की जाए। इस दौरान जिलाध्यक्ष कुलवीर चौधरी, विनीत कुमार, प्रमोद कुमार, निसार, अबरार आदि मौजूद रहे।