फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना भुगतान समय से दिलाने की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ना भुगतान समय से दिलाने की मांग
विज्ञापन

बिजनौर। भाकियू लोकशक्ति की बैठक में गन्ना भुगतान समय पर न होने से रोष जताया गया। डीएम रमाकांत पांडेय को ज्ञापन देकर किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग की गई। गन्ना समिति परिसर में हुई बैठक में जिलाध्यक्ष वीर सिंह सहरावत ने कहा कि किसानों का आर्थिक शोषण किया जा रहा है। चीनी मिलें किसानों का पैसा दबाए बैठी हैं और शासन, प्रशासन मौन है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पांच लाख करोड़ से भी ज्यादा का बजट पेश किया, लेकिन इसमें भी किसानों के लिए कोई घोषणा नहीं की गई है। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन कलक्ट्रेट जाकर डीएम रमाकांत पांडेय को ज्ञापन दिया गया। जिसमें 14 दिन के अंदर बकाया भुगतान दिलाने, स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें लागू करने, मिलों व गन्ना क्रय केंद्रों पर हो रही घटतौली बंद कराने, किसानों का संपूर्ण कर्ज माफ कराने, वृद्ध किसानों व मजदूरों को दस हजार रुपये मासिक पेंशन देने की मांग की गई। इस दौरान अर्पण चौधरी, पद्म सिंह, रामकुमार, योगेंद्र, हितेश, हरेंद्र, धर्मवीर, कल्याण सिंह, आदित्य, यशपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें