फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलदार के जंगल में देखे जाने से किसानों में भय

विज्ञापन
विज्ञापन
औरंगपुर बसंता के जंगल में फिर दिखा गुलदार
विज्ञापन

मंडावली। गांव औरंगपुर बसंता के जंगल में गुलदार देखे जाने से किसानों में हड़कंप मच गया। किसानों ने शोर मचाया तो गुलदार वहां से भाग गया। दो दिन पूर्व भी गांव बाकरपुर के जंगल में गुलदार नजर आया था। दहशत के चलते किसान खेतों पर जाते हुए कतरा रहे हैं।
विज्ञापन

मंडावली क्षेत्र के गांव औरंगपुर बसंता में किसान राजवीर के कुएं पर गुलदार दिखाई दिया। राजवीर ने दूर से कुएं के नजदीक गुलदार को देखा और दबे पांव गांव लौटकर लोगों को सूचना दी। किसान कविंद्र सिंह व लोकेंद्र सिंह ने अपने खेतों पर गुलदार को देखकर शोर मचा दिया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के किसान एकत्र हो गए। किसानों के शोर मचाने और आग जलाने से गुलदार गन्ने के खेत में भाग गया। गुलदार के खेतों पर दिखाई देने से किसान सहमे हुए हैं। दो दिन पूर्व गांव बाकरपुर के जंगल में गुलदार दिखाई देने से किसान में भय व्याप्त है। किसान गुलदार के भय से अपने खेतों पर जाने से कतरा रहे हैं। ग्रामवासियों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें