फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गर्मी में इन्वर्टर एसी की मांग 40 प्रतिशत बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। पहले की तुलना में एसी खर्च बहुत कम हो गया है। जी हां, बिजली खपत आधी हो गई है। इसका कारण इन्वर्टर एसी है, जो कमरे के तापमान के अनुसार अपनी मोटर की गति को कम या ज्यादा करता है। यहीं, वजह है कि इस बार गर्मियों में इन्वर्टर एसी की 40 प्रतिशत मांग बढ़ी है।
विज्ञापन

ग्राहक अपने बजट एवं पसंद के हिसाब से ही खरीदारी कर रहे हैं। एसी एक, 1.5 और दो टन में आ रहे हैं लेकिन घरों के लिए 1.5 टन फाइव स्टार एसी की अधिक मांग है। इसमें कूलिंग क्षमता बेहतर है। साथ ही समय के साथ ही एसी की तकनीकी में परिवर्तन होने से बिजली खपत घटी है। पहले 1.5 टन का एसी 1500 से 1800 वाट बिजली लेता था, जिसमें करीब एक घंटे में दो यूनिट बिजली खपत या 12 रुपये का खर्च आता था। वहीं, अब इन्वर्टर एसी की बिजली खपत 550 से 650 वाट है। इससे प्रति घंटा चार रुपये का खर्च आ रहा है।
व्यापारी शुभम गोयल ने बताया कि अब कूलर, पंखों में वीएल डीसी मोटर आ रही है। इसकी वजह से आवाज कम हुई है। साथ ही बिजली खपत भी घटी है। वहीं एसी की खरीदारी में करीब 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इसकी वजह से बिजली की खपत कम होना है। व्यापारी अंकित गोयल ने कहा कि लोग अपनी पसंद के हिसाब से पंखेे, कूलर, एसी की खरीदारी कर रहे हैं। व्यापारी रवि शर्मा का कहना है कि एसी में तकनीकी सुधार के चलते बिजली खपत भी कम हुई है। कूलर के अलावा एसी की भी खूब मांग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें