फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिया का निर्माण कराने की मांग

विज्ञापन
गांव चाकरपुर में तालाबों के बीच स्थित ध्वस्त पुलिया। - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
पुलिया का निर्माण कराने की मांग
विज्ञापन

बिजनौर, धामपुर। नहटौर विधान सभा क्षेत्र के गांव चाकरपुर में दो तालाबों के बीच स्थित पुलिया कई साल से टूटी है। पुलिया के क्षतिग्रस्त हो जाने से किसानों को परेशानी हो रही हैं। किसानों का कहना है कि कई बार पुलिया का निर्माण कराने की मांग कर चुके हैं। लेकिन सुनवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

गांव के सुनील कुमार, हेतराम, बाबूराम, महावीर सिंह, अतुल कुमार, पंकज कुमार, राजीव कुमार, जगदेव सिंह, मुरारी सिंह, लेखराज सिंह, जयदेव सिंह का कहना है कि गांव से पूरब की तरफ स्थित दो तालाबों के बीच पुलिया बनी है। यह पुलिया कई साल से टूूूटी है। मगर किसी भी जनप्रतिनिधि द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है। किसानों का गन्ना आपूर्ति करने का एकमात्र यही रास्ता है। इस टूटे मार्ग से गन्ने की आपूर्ति करने में किसानों को परेशानी हो रही है। विधायक ओमकुमार से टूटी पुलिया का निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें