फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: चांदपुर-बास्टा मार्ग बनवाने की मांग, तहसील में धरना शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदपुर। भारतीय किसान यूनियन टिकैत संगठन के कार्यकर्ताओं ने खस्ताहाल चांदपुर-बास्टा मार्ग का चौड़ीकरण कर बनाए जाने की मांग को लेकर तहसील परिसर में धरना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

चांदपुर क्षेत्र की चांदपुर-बास्टा रोड बद से बदतर है। लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार शाम भाकियू टिकैत संगठन के कार्यकर्ताओं ने संगठन के जिला उपाध्यक्ष लुधियान सिंह की अगुवाई में तहसील परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। कार्यकर्ताओं ने बताया कि चांदपुर-बास्टा मार्ग का निर्माण टेंडर को बार-बार निरस्त िकया जा रहा है।
कार्यकर्ताओं ने चांदपुर बास्टा मार्ग निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू कराने, गांव स्याऊ करतार सिंह की निजी भूमि में गिराई दीवार की चिनाई की मांग की गई। उन्होंने कहा कि गांव सराय में जीवित महिला को मृतक घोषित कर दिया गया। दो माह बीत जाने के बाद भी अंशो का निर्धारण नहीं हुआ। किसानों ने समस्याओं का समाधान नहीं होने तक धरना जारी रखने की बात कही है। धरने पर चौधरी लुधियान सिंह, राजवीर सिंह, हुकुुम सिंह, मानवेंद्र, रजत सिंह, प्रमोद, राहुल चिकारा, नरेंद्र सिंह तोमर, गजराज सिंह, मोहित, दीपक, राजवीर अहरौला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें