डीएम से खस्ताहाल सड़क के निर्माण की मांग
अफजलगढ़। क्षेत्र के गांव अगवानपुर से रसूलाबाद होकर चकफेरी जाना वाला मार्ग खस्ताहाल है। इस मार्ग से करीब छह गांवों के ग्रामीण गुजरते हैं। मार्ग में गहरे गड्ढे होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने डीएम से मार्ग निर्माण कराने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने अनेक बार लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से मार्ग निर्माण कराने की मांग की है। लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जिसके बाद ग्रामीणों ने डीएम से मार्ग निर्माण कराने की मांग की है। गांव निवासी रईस अहमद, रियाज अहमद, जफरूद्दीन, कमरूद्दीन, दिलेहसन, नसरूद्दीन, मनोज, राजकुमार, रूपचंद्र, श्यामलाल, दिनेश, विपिन आदि ने खस्ताहाल सड़क के बारे में बताया। वहीं लोक निर्माण विभाग के जेई एके एंथोनी का कहना है कि मौसम अनुकूल न होने के कारण निर्माण रुका था। ठेकेदार को निर्देशित कर शीघ्र मार्ग निर्माण शुरू कराया जाएगा।