बिजनौर। यूपी बोर्ड के अंग्रेजी विषय के पाठ्यक्रम में बदलाव की मांग की गई है। जिला इंग्लिश स्कॉलर्स एसोसिएशन ने वर्तमान पाठ्यक्रम को भारतीय संस्कृति व परिवेश के अनुरूप नहीं बताया है। शिक्षा मंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम अंकित कुमार अग्रवाल को दिया गया है।
संगठन के जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह त्यागी के अनुसार दो वर्ष पूर्व यूपी बोर्ड में सीबीएसई पैटर्न लागू किया गया था। पाठ्यक्रम एनसीईआरटी आधारित है। ज्ञापन में कहा गया है कि कक्षा 11 तथा 12 के अंग्रेजी विषय में कुछ पाठ उच्च स्तरीय दार्शनिक भाव के लिए हुए हैं। कुछ पाठ साहित्यिक न होकर गूढ़ प्रवृत्ति लेखमात्र हैं।
मांग की गई है कि पाठ्यक्रम में नैतिक संदेश देने वाले राष्ट्रभक्ति आधारित तथा प्रेरक प्रसंग पर आधारित पाठ होने चाहिए। आरजेपी काॅलेज के अंग्रेजी प्रवक्ता गय्यूर आसिफ ने कहा कि पूर्व की पुस्तकों में छात्रों के लिए ज्ञानवर्धक, राष्ट्र प्रेम, देश सेवा, परोपकार तथा आध्यात्मिक दृष्टिकोण को विकसित करने वाले पाठ थे। ज्ञापन देने वालों में वालों डॉ. मोहित शर्मा, हिना राजपूत, डॉ. सोनल शुक्ला, धर्मवीर सिंह व विजयपाल सिंह आदि शिक्षक रहे।