नजीबाबाद। जनगणना अभियान में प्रगणक की जिम्मेदारी मिलने और ड्यूटी दूर क्षेत्र में लगने से परिषदीय शिक्षक परेशान हैं। ड्यूटी संबंधित समस्याओं को लेकर शिक्षक तहसील पहुंचे।शिक्षक नेता धर्मेंद्र तोमर, हेमेंद्र राणा, नागेंद्र सिंह, मोबीन हसन, जितेंद्र सिंह, मगन बिहारी लाल, संगीता रानी, नीतू सैनी के नेतृत्व में शिक्षकों ने एसडीएम शैलेंद्र कुमार सिंह को मांग पत्र दिया। शिक्षकों ने जनगणना कार्य के लिए विद्यालय से काफी दूर लगाई गई ड्यूटी परिवर्तित कर विद्यालय के आसपास ड्यूटी लगाने, पति-पत्नी में एक को ड्यूटी से मुक्त कराने, दिव्यांग, गर्भवती शिक्षिकाओं और अस्वस्थ शिक्षकों को ड्यूटी से मुक्त करने की मांग की। एसडीएम ने संबंधित शिक्षकों को उनकी परेशानियों का समाधान कराने का आश्वासन दिया। तहसील पहुंचे शिक्षकों में अंकित चिकारा, मुदस्सिर नजर, रितु देवी, अनुज कुमार, कमलेश कुमारी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक शामिल रहे।