किसान की मौत के जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग
बिजनौर। रालोद के रुहेलखंड जोन अध्यक्ष प्रवीण सिंह देशवाल ने कहा कि गांव सिसौली के किसान ओमपाल बालियान ने तीन बीघा के खेत में गन्ना खड़ा रह जाने के कारण आत्महत्या कर ली। किसान ने उसका गन्ना लेने के लिए बार बार मिल प्रबंधन व गन्ना अधिकारियों से गुहार की थी। किसान की आत्महत्या की जिम्मेदार मिल प्रबंधन, अफसर व सरकार की किसान विरोधी नीतियां हैं। उन्होंने मांग की कि किसान की मौत के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और उसके परिजनों को 50 लाख की आर्थिक मदद मिलनी चाहिए। साथ ही परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। गन्ना अधिनियम एवं समितियों के द्वारा जारी घोषणापत्र कि जब तक गन्ना है तब तक मिल बंद नहीं होगी का पालन नहीं किया जा रहा है। रालोद किसानों के साथ है और उनका उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेगा।