फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेली वाले को पीटने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
ठेली वाले को पीटने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

नहटौर। ठेला लगाने वाले युवक के साथ पुलिस पर मारपीट करने का आरोप है। शनिवार को सैनी सभा के पदाधिकारियों ने पीड़ित से मुलाकात की। मामला मुख्यमंत्री के समक्ष उठाने का निर्णय लिया गया। गांव कासमपुर लेखराज निवासी रिंकु सैनी झालू चौराहे के पास चाट पकोड़ी का ठेला लगाता है। झालू चौराहे के पास शराब की कई दुकानें हैं। आरोप है कि पुलिस चौराहे के पास सड़क किनारे ठेला लगाने के लिए महीना मांग रही थी। उसने आमदनी कम होने का हवाला देते हुए पैसे देने से इंकार कर दिया। मंगलवार की रात करीब साढ़े नौ बजे एक दरोगा व दो पुलिस कर्मियों ने बेरहमी से उसके साथ मारपीट की। रिंकु सैनी ने एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। सैनी सभा के ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश सैनी के नेतृत्व में सैनी समाज के लोगों ने रिंकु सैनी के घर पहुंचकर उससे मुलाकात की और पुलिस पिटाई की निंदा की। इस मौके पर खुशीराम सैनी, भीम सैनी, तिलकराज सैनी, बुध सैनी, बलराम सैनी, कमल सैनी, दीपक सैनी, निहाल सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें