फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आफत की बारिश में गिरी कच्चे मकान की छत

विज्ञापन
विज्ञापन
स्योहारा। आफत की बारिश में एक मजदूर का आशियाना गिर गया है। एक मजदूर राजीव प्रजापति का पूरा परिवार बेघर हो गया है। फिलहाल परिवार को तहसील प्रशासन की मदद की आस है।
विज्ञापन

ग्राम फैजुल्लापुर में मात्र 50 गज जमीन में बने कच्चे मकान में रहने वाला राजीव प्रजापति मजदूरी कर अपने बीबी व दो बच्चों का भरण पोषण कर रहा है। मकान की छत के नाम पर लकड़ी के गोले डाल कर उस पर प्लास्टिक की पन्नी व मिटटी थी डाल रखी थी। तीन दिन हुई रुक रुक कर बारिश क़े कारण उसके मकान की छत भरभरा कर गिर गई। जब मकान की छत गिरी तब राजीव प्रजापति की पत्नी राजकुमारी व दो बच्चे सो रहे थे। गनीमत रही कि छत कि मलबा उनके ऊपर नहीं गिरा। राजीव प्रजापति का कहना है कि उन्होंने कई बार मकान बनवाने क़े लिए ग्राम प्रधान व ब्लॉक में संपर्क किया मगर उनको अभी तक मकान नहीं मिल पाया है। खंड विकास अधिकारी रामकुमार का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है, जांच कराई जायेगी। अगर परिवार पात्र पाया जाता है तो उसकी हर संभव मदद कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें