अभद्रता करने वालों पर कार्रवाई की मांग
अफजलगढ़। कोरोना जांच के दौरान किसी बात को लेकर समीपवर्ती गांव निवासी युवकों द्वारा लैब टेक्नीशियन के साथ अभद्रता करने का मामला तूल पकड़ने लगा है। एक सामाजिक संगठन ने मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
बुधवार को सीएचसी में एंटीजन किट से कोरोना की जांच के दौरान आधा दर्जन युवकों ने लैब टेक्नीशियन सर्वेंद्र कुमार से अभद्रता की। शोर शराबा सुनकर अन्य स्वास्थ्य कर्मी तथा वहां मौजूद लोगों ने बमुश्किल बीच-बचाव कर युवकों को वहां से भेजा। घटना को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों में गहरा रोष व्याप्त है। सामाजिक संस्था नागरिक शक्ति संगठन ने प्रशासन से दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। संगठन के प्रवक्ता संजय कुमार का कहना है कि कोरोना के चलते विषम परिस्थितियों में कोरोना जांच जैसा जोखिम भरा काम करने के बावजूद स्वास्थ्य कर्मी के साथ दुर्व्यवहार किया जाना बेहद शर्मनाक है। संवाद