फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: परिसीमन और आरक्षण नियमों की जानकारी दी

Fri, 03 Feb 2023 09:05 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- जनप्रतिनिधियों से ली गई निकाय चुनाव आरक्षण पर प्रतिक्रिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। कलक्ट्रेट में निकाय चुनाव को लेकर एक कार्यशाला का आयोजन हुआ। जिसमें जन प्रतिनिधियों को परिसीमन और आरक्षण के लिए निर्धारित नियमों की जानकारी दी गई। कार्यशाला में जनप्रतिनिधियों से निकाय चुनाव आरक्षण पर प्रतिक्रिया ली गई।
शुक्रवार को कलक्ट्रेट में आयोजित कार्यशाला में अपर जिलाधिकारी विनय कुमार सिंह ने कहा कि शासन द्वारा परिसीमन का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। आरक्षण में रोटेशन, सर्वे आदि से संबंधित बिंदुओं पर उठाई गई आपत्तियों एवं सुझावों के आधार पर रैपिड आवश्यक कार्रवाई होगी। साथ ही नगर पालिका एवं नगर निकायों में आरक्षण के लिए निर्धारित प्राविधान के अनुसार ही सूची तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति राम अवतार सिंह ने उनके विचारों एवं सुझावों को आयोग की आख्या में समावेश किया है। शासन को उन पर उचित निर्णय लेने के लिए प्रस्तुत करने का आश्वासन भी दिया है। परिसीमन पर कुछ जन प्रतिनिधियों ने आपत्ति लगाते हुए कहा कि एक ही परिवार के सदस्यों को अलग-अलग वार्डों में विभाजित किया गया है, इस समस्या का निस्तारण किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें