फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए सही सलाह व समय प्रबंधन जरूरी

Fri, 03 Feb 2023 09:04 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- विद्यार्थियों के लिए परीक्षा की तैयारी का है महत्वपूर्ण समय
विज्ञापन

- ओएमआर शीट का मूल्यांकन कंप्यूटर से
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थी परीक्षा की तैयारी को अंतिम रूप देने में लगे हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी के लिए यह महत्वपूर्ण समय है। परीक्षा में अच्छे अंक लाना कोई मुश्किल काम नहीं है। लेकिन इसके लिए सही सलाह तथा टाइम मैनेजमेंट अर्थात समय प्रबंधन जरूरी है।
यूपी बोर्ड परीक्षा 16 फरवरी से शुरू हैं। विद्यार्थियों ने अपने विषयों की तैयारी पूरी कर ली है तथा तैयारी को अंतिम रूप देने में लगे हैं। यूपी बोर्ड परीक्षा के बदले पैटर्न में विषयों में अच्छे नंबर लाना मुश्किल नहीं है। बोर्ड के पिछले सालों के परीक्षाफल के विभागीय विश्लेषण में यह बात सामने आई है कि विद्यार्थियों ने गणित विज्ञान, अंग्रेजी जैसे कठिन माने जाने विषयों में विशेष योग्यता अंक बड़ी संख्या में प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन

शिक्षाविदों का मानना है कि अच्छे अंक लाने के लिए विद्यार्थी को विषय संबंधी सही सलाह का मिलना जरूरी है। साथ ही विद्यार्थी को पेपर हल करने के लिए समय प्रबंधन जरूरी है। वर्ष 2023 की परीक्षा में हाईस्कूल की परीक्षा में ओ एम आर शीट का इस्तेमाल होगा। ओएमआर शीट का मूल्यांकन कंप्यूटर से होता है। इसलिए ओएमआर शीट भरने में समय का ध्यान रखना आवश्यक है।
विज्ञापन

शिक्षाविदों की सलाह
शिक्षाविद एवं वर्धमान कालेज बिजनौर में शिक्षा विभाग अर्थात बीएड में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ एस के जोशी के अनुसार विद्यार्थी की बोर्ड परीक्षा शुरू होने से पहले की तैयारी स्थाई चित्त से होती है। इसलिए अच्छे अंक लाने के लिए कुछ बातों को केंद्रित करके पढ़ाई करनी चाहिए। आर जेपी इंटर कालेज बिजनौर में इंटर कक्षाओं को रसायन विज्ञान पढ़ाने वाले अतुल रस्तोगी का कहना है कि विद्यार्थियों को कक्षाओं में परीक्षा की तैयारी के लिए चैप्टर वाइज बताई गई बातों को ध्यान में रखना है।
ये है 10 प्रमुख बिंदु
1- विद्यार्थी सबसे पहले हर विषय के पाठ्यक्रम का विश्लेषण करें।
2- विषयों की प्राथमिकता तय करें।
3- जवाब रटे नहीं, समझें। क्योंकि रटी चीज अधिक समय दिमाग में नहीं रहती है।
4- पिछले सालों के पेपर हल करें। प्रश्नों की कठिनाई का पता लगाएं। उन्हें विषय शिक्षकों से मिलकर दूर करें।
5- बोर्ड से आए हर विषय के माडल पेपर देखें। इससे पेपर के पेटर्न का पता चलेगा।
6- पेपर हल करने में समय पर ध्यान दें। अच्छे अंक लाने को समय प्रबंधन जरूरी है।
7- पेपर में लंबे उत्तर के लिए 4-5 मिनट, छोटे उत्तर के लिए 2-3 मिनट तथा बहुविकल्पीय सवाल के जवाब के लिए एक मिनट से अधिक का समय नहीं लें।
8- विज्ञान जैसे विषयों में सूत्रों का रोजाना एक नजर में जरूर दोहराएं।
9- शुद्ध लेख , वर्तनी आदि की गलतियों पर ध्यान दें।
10- सबसे महत्वपूर्ण है कि तैयारी करते समय तनाव मुक्त रहें , परीक्षा में अच्छे अंक के साथ सफलता निश्चित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें